बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बोलीं महापौर जिला प्रशासन स्तर पर उपलब्धियों की नियमित अनुश्रवण से सकारात्मक होगी जन शिकायतों के भरमार की तस्वीर
नगर निगम के 1 से 7 वार्डों में आयोजित “सहयोग शिविर” में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर
अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को वार्डवार “सहयोग शिविर” का आयोजन राज्य सरकार स्तर से अनिवार्य
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 1 से 7 तक में जन समस्याओं के त्वरित निदान वाली अत्यंत महत्वपूर्ण योजना “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।

वार्ड 7 के मिशन मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया के साथ नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित और अन्य द्वारा किया गया। इस मौके पर श्रीमती सिकारिया ने कहा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी की इस अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना की कोई भी प्रशंसा कम ही होगी। जिसमें नागरिकों की किसी भी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल की गई। वार्ड संख्या 7 के मिशन मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन कर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि यह शिविर सरकारी व्यवस्था की कार्यशैली को नया आयाम दे रही है। इसके तहत कई सालो से परेशान नागरिक जिनके केवल जानकारी के अभाव में सही जगह शिकायत नहीं पहुंचाने से आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
उसके लिए यह शिविर डूबते हुए को तिनके का सहारे के सामान है। इस शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की माननीय मुख्यमंत्री की लाभकारी योजना की जानकारी नागरिकों तक पहुंचना भी इसका मुख्य उदेश्य है। उद्घाटन के मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बिहार की नई सरकार द्वारा शुरू किए गए “सहयोग पोर्टल” की सराहना करते हुए कहा कि यह पोर्टल आम जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। आप घर बैठे भी अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पे दर्ज करा सकते है उन्होंने बताया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अधिकतम 30 दिनों की समय-सीमा तय की गई है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समस्याओं का पारदर्शी तरीके से निपटारा संभव होगा। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सीधे शिविर में दर्ज कराएं ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। वहीं नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को वार्डवार सहयोग शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इन शिविर में कर संग्रह, राजस्व कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सफाई संबंधी शिकायतों और जन सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस पहल को आम जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








