बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
75 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर लिया भाग
यह आयोजन 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज इंटर कॉलेज, बेतिया के परिसर में संपन्न हुआ
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके तहत बेतिया के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज (प्रश्नोत्तरी), निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।

यह आयोजन 24 जून 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज इंटर कॉलेज, बेतिया के परिसर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई प्रमुख विद्यालयों के कुल 75 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाग लेने वाले मुख्य विद्यालय :
राज इंटर कॉलेज, बेतिया
एस एस गर्ल्स हाई स्कूल, बेतिया
केदार पांडेय हाई स्कूल, बेतिया
+2 विपिन हाई स्कूल, बेतिया
उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवत परसाइन
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरवत सेना
उच्च माध्यमिक विद्यालय, बानू छपरा
गवर्नमेंट उत्क्रमित हाई स्कूल, सिंघाछापर
उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्वी करगहिया
यू.एच.एस. (UHS) पिपरा पकड़ी
गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया
मुख्य उद्देश्य : इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के

माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।








