AMIT LEKH

Post: हत्यारन माँ ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक कर मार डाला 

हत्यारन माँ ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक कर मार डाला 

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

हत्यारिन मां गिरफ्तार

प्रारंभिक पूछ–ताछ के क्रम में ललिता देवी के द्वारा बताया गया कि उनके पति के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माता बनी कुमाता, अपने ही तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक कर ली जान। हत्यारिन मां को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 जुन 26 को पूर्वाह्न लगभग 10:05 बजे दूरभाष के माध्यम से सुचना मिला कि चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोहिया नहर में एक बच्ची का शव नहर में तैर रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

जिसको स्थानीय लोगो द्वारा निकालकर सुचना दिया गया। थाना द्वारा मृत अज्ञात बच्ची को GMCH बेतिया पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। जिसकी पहचान अंशु कुमारी उम्र 04 वर्ष पे० रामबाबू यादव सा० भंगहा थाना कुमारबाग़ जिला प० चम्पारण बेतिया के रूप में की गई।

छाया : अमिट लेख

पुन: समय 15:52 बजे सूचना मिली कि दो और बच्चों का शव बरोहिया नहर के पास स्थानीय लोगो द्वारा निकालकर रखा गया था। घटनास्थल पर प्रियांशु कुमारी उम्र 04 माह एवं नितेश कुमार उम्र 03 वर्ष दोनों पे० रामबाबू यादव सा० भंगहा थाना कुमारबाग जिला प० चम्पारण बेतिया के शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम हेतु GMCH बेतिया भेजा गया।

छाया : अमिट लेख

प्रारंभिक पूछ–ताछ के क्रम में ललिता देवी के द्वारा बताया गया कि उनके पति के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पति रामबाबू से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर यह बात पता चला कि उनकी पत्नी भोर में ही तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गई जब यह सोए हुए थे। ललिता देवी से कड़ाई से पूछने पर पता चला कि लगभग 3:00 बजे भोर में तीनों बच्चों को लेकर नहर के रास्ते मायके को निकल गई। हरपुर पहुंचकर तीनो बच्चो को नहर में फेंक दिया एवं खुद भी कूद गई। सभी बच्चों की मृत्यु हत्यारी माँ द्वारा नहर में फेक देने (डूब जाने ) के कारण हुआ। इस सन्दर्भ में चनपटिया थाना कांड स० – 231/ 26 दि० 23/06/26 धारा 103 (1) BNS दर्ज किया। इस कांड में राम बाबु कि पत्नी ललिता देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Recent Post