AMIT LEKH

Post: भारत विकास परिषद, छपरा शाखा की शाखा कार्यशाला आयोजित

भारत विकास परिषद, छपरा शाखा की शाखा कार्यशाला आयोजित

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :

इस अवसर पर सदस्यता विस्तार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने 10 से अधिक नए सदस्यों को भारत विकास परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

छपरा, (सारण)। भारत विकास परिषद, छपरा शाखा द्वारा रविवार को श्री दावत रेस्टोरेंट में शाखा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ शाखा सचिव डॉ. आशुतोष दीपक द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

फोटो : संवाददाता

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री ईश्वर प्रसाद जी ने भारत विकास परिषद के संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय डॉ. सूरज प्रकाश जी के प्रेरणादायी जीवन, व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समन्वय शाखा अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने किया। कार्यशाला में शाखा के मुख्य संरक्षक डॉ. सी. एन. गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं शाखा के कोषाध्यक्ष श्री जयंत सरावगी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रथम सत्र में श्री सुधीर कुमार सिंह (प्रांत महासचिव) ने परिषद की कार्यप्रणाली, दायित्व ग्रहण, सदस्य संकल्प तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात श्री विनीत गर्ग, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव ने परिषद की विचारधारा, उद्देश्य एवं सेवा कार्यों पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संस्कार एवं संगठन के मूल्यों को पहुँचाने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में डॉ. वाल्मीकि कुमार, रीजनल सेक्रेटरी (ईस्ट) ने भारत विकास परिषद के प्रोटोकॉल, कार्यक्रम संचालन की व्यवस्था एवं बैठकों की कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी देते हुए संगठनात्मक अनुशासन के महत्व पर बल दिया। इसके उपरांत डॉ. नवनीत शांडिल्य ने संगठन विषय पर अपने विचार रखे। श्री भरत भूषण पांडेय ने संस्कार विषय पर भारतीय जीवन मूल्यों एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं अमरनाथ प्रसाद ने संपर्क विषय पर समाज के विभिन्न वर्गों से प्रभावी संवाद एवं जनसंपर्क स्थापित करने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला के दौरान आगामी सेवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गईं तथा सदस्यों ने परिषद की गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सदस्यता विस्तार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने 10 से अधिक नए सदस्यों को भारत विकास परिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई। नवसदस्यों में डॉ. नागेंद्र कुमार, अमन कुमार सिंह, संजय सिंह, साकेत श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ. राजू कुमार, चुनमुन सिंह रौशन, छोटू कुमार सिंह, मोनू कुमार सिंह एवं विशाल भास्कर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी नवसदस्यों ने परिषद के सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण एवं संपर्क के आदर्शों का पालन करते हुए समाजसेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। अंत में डॉ. विकास कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान एवं सामूहिक अल्पाहार के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Recent Post