बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बरवत परसाईन वृद्धाश्रम से बनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास तक की सड़क व नाला का होगा निर्माण
बोलीं महापौर नगर निगम बोर्ड से पारित योजना और प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर आयुक्त ने जारी कर दी गई है निविदा
जर्जर बरवत परसाईन रोड और नाला निर्माण से वृद्धाश्रम वासी बुर्जुगों और बनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास के विद्यार्थियों की बढ़ेगी सुविधा
नगर निगम क्षेत्र के लिए इच्छुक संवेदक 07 से 27 जुलाई तक कर सकते हैं विहित प्रावधान के साथ वांच्छित प्रपत्रों को अपलोड कर के ऑनलाइन दावेदारी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर निगम क्षेत्र में अधिग्रहित क्षेत्र बरवत परसाईन के वृद्धाश्रम रोड से बनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास तक की जर्जर सड़क का 28.63 लाख की लागत से पीसीसी रोड और आरसीसी नाला का नवनिर्माण कराया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से पारित और प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर आयुक्त द्वारा इस योजना की निविदा जारी कर दी गई है। महापौर ने बताया कि वर्षों से जर्जर बरवत परसाईन मुहल्ले के इस रोड और नाला निर्माण से वृद्धाश्रम वासी बुर्जुगों और बनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास के विद्यार्थियों की बुनियादी सुविधा बढ़ेगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए इच्छुक संवेदक 07 से 27 जुलाई तक कर सकते हैं विहित प्रावधान के साथ वांच्छित प्रपत्रों को अपलोड कर के इसके लिए ऑनलाइन दावेदारी कर सकते हैं। जिसे कार्यादेश जारी होने पर तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना इस पिछड़े क्षेत्र के सामाजिक और आधारभूत संरचना का विकास होगा। इससे बरसात के दिनों में जलजमाव और की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को टूटी और जर्जर के पर आवागमन में समस्या के साथ जल इस क्षेत्र की निकासी व्यवस्था भी बेहतर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।








