बांका से हमारे उप-संपादक का चश्मा :
विकास कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (अनूप कुमार)। प्रखंड अंतर्गत ‘सर्व श्रेयस्कर फाउंडेशन’ द्वारा चंगेरी मिर्जापुर स्थित दुर्गा मंदिर के सामुदायिक भवन में जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं चलाई जा रही हैं।

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में यह अनूठी पहल शुरू हुई है, जहां वे खुद भी शिक्षक के रूप में सुबह और शाम बच्चों की क्लास ले रहे हैं।

विकास कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने संस्था के इस कदम की सराहना की है। संस्था में सहयोगी शिक्षक के रूप में रवि कुमार चौधरी, विक्रम कुमार, अनुव्रत अनु, मानस कुमार, सुनील कुमार में शामिल है।








