AMIT LEKH

Post: इनरवा पुलिस ने बरामद किया 46.9 किलो गांजा, तस्कर फरार

इनरवा पुलिस ने बरामद किया 46.9 किलो गांजा, तस्कर फरार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

10 जुलाई 26 के भोर समय-03/40 बजे ग्राम सकरौल छठिया घाट थेथरी नदी पुल के तरफ तीन व्यक्ति अपने पीठ पर कुछ लिए हुए आते दिखाई दिए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 9 जुलाई 26 को रात्रि में थानाध्यक्ष इनरवा को गोपनीय सूचना मिला था कि कुछ व्यक्ति नेपाल से मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम सकरौल, छठिया घाट थेथरी नदी पूल के पास से गुजरने वाले हैं। थानाध्यक्ष इनरवा आदेशानुसार थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ ग्राम सकरौल छठिया घाट के पास नाका लगाकर आने जाने वालों की प्रतीक्षा करने लगे। 10 जुलाई 26 के भोर समय-03/40 बजे ग्राम सकरौल छठिया घाट थेथरी नदी पुल के तरफ तीन व्यक्ति अपने पीठ पर कुछ लिए हुए आते दिखाई दिए। जैसे ही तीनों व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखे अपने पीठ पर लिए हुए समान फेंककर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किया गया, लेकिन तीनों नदी नहर का फायदा उठाते हुए नेपाल के तरफ भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष इनरवा द्वारा उन तीनों व्यक्तियों द्वारा फेंका गया कुल कुल-46.900 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इनरवा के स्व के बयान पर इनरवा थाना कांड संख्या99/26 विरुद्ध अज्ञात के अंकित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी
1.46.900 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा)।

Leave a Reply

Recent Post