AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र में आकस्मिक मरम्मत व तात्कालिक कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र में आकस्मिक मरम्मत व तात्कालिक कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

योग्य और इच्छुक संवेदकों का पैनल में शामिल होने के लिए नगर निगम प्रशासन ने जारी की है दावेदारी के लिए निविदा

जारी निविदा के अनुसार इच्छुक संवेदक/एजेंसी ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल बिहार पर कर सकेंगे 21 जुलाई तक में ऑनलाइन आवेदन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आकस्मिक मरम्मत व तात्कालिक कार्यों के लिए एजेंसियों का पैनल तैयार किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग से जारी संबंधित आदेश के अनुपालन में नगर निगम प्रशासन द्वारा तात्कालिक मरम्मति, पुनर्निर्माण तथा अन्य आकस्मिक प्रकृति के कार्यों के लिए योग्य एजेंसियों का पैनल (एम्पैनलमेंट) बनाने के लिए निविदा जारी की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए शॉर्ट टेंडर जारी करते हुए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई है। महापौर ने बताया कि विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा जारी संबंधित निर्देश में कहा गया है कि नगर निकायों को ऐसी आकस्मिक परिस्थितियों में, जहां नागरिक सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली (रेस्टोरेशन) एवं मरम्मत जरूरी हो, वहां लंबी निविदा प्रक्रिया के बजाय पूर्व से पैनल तैयार एजेंसियों के माध्यम से एक लाख रुपये तक के कार्य शीघ्र कराए जा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य आपदा अथवा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पैनल की वैधता एक वर्ष निर्धारित की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी निर्देश के आलोक में नगर निगम, बेतिया ने निविदा जारी करते हुए बताया है कि निविदा दस्तावेजों का डाउनलोड 13 जुलाई 2026 की अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा। प्री-बिड बैठक 15 जुलाई को अपराह्न चार बजे नगर आयुक्त कार्यालय में आयोजित होगी। ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई को शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि तकनीकी दावेदारी पर 22 जुलाई को निर्णय लिया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जारी

निविदा में उल्लेख है कि पांच हजार रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग शुल्क तथा एक लाख रुपये की वापसी योग्य ईएमडी निर्धारित की गई है। इच्छुक संवेदक/एजेंसियां बिहार सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी.महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस व्यवस्था से आपातकालीन मरम्मत कार्यों का निष्पादन अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Recent Post