AMIT LEKH

Post: नगर निगम के नव अधिग्रहित में बुनियादी सुविधाओं का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : गरिमा

नगर निगम के नव अधिग्रहित में बुनियादी सुविधाओं का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम के नव अधिग्रहित क्षेत्र के वार्ड 38 और 42 में 16.37 लाख लागत वाली दो पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का कार्यादेश जारी

न्यूज़ डेस्क, ए. एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि महापौर एवं स्थानीय पार्षद की पहल पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित वार्ड 38 और 42 में पीसीसी सड़क निर्माण की दो योजनाओं का कार्यादेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नव अधिग्रहित क्षेत्र में वार्ड 42 में अशोक प्रसाद के घर से पंकज पटेल के घर होते हुए सुमन पटेल के घर तक तथा वार्ड 38 में गोरी शंकर यादव के घर से रमेश पासवान के घर तक सड़क एवं आवश्यक नाला निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि दोनों योजनाओं का कार्यादेश संवेदक दीपक कंस्ट्रक्शन, रामनगर (पश्चिम चंपारण) को जारी किया है। वार्ड 42 की योजना की प्राक्कलित राशि 16.92 लाख रुपये है, जबकि वार्ड 38 की योजना का प्राक्कलन 4.36 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। कार्यादेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों योजनाओं का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप किया जाएगा तथा कार्य तीन माह के भीतर पूरा करना होगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाने, तकनीकी पर्यवेक्षण, फोटोग्राफी, गुणवत्ता जांच और समयबद्ध निष्पादन सहित सभी विभागीय शर्तों का पालन अनिवार्य किया गया है। साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद गुणवत्ता परीक्षण एवं अन्य औपचारिकताओं के उपरांत ही अंतिम भुगतान किए जाने का प्रावधान रखा गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के नव अधिग्रहित में बुनियादी सुविधाओं का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। इन योजनाओं के पूरा होने से नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित क्षेत्र के संबंधित मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

Leave a Reply

Recent Post