विशेष ब्यूरो रिपोर्ट, पटना :
जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी को बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते ही पुलिस ने दबोचा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वीणा मानवी आज सोमवार 13 जुलाई को पटना कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचे थी। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वीणा मानवी जैसे ही कलेक्ट्रेट ऑफिस से बाहर निकलीं, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तेज प्रताप की पार्टी जेजेडी की बांकीपुर से उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वीणा मानवी को पकड़ने के लिए पहले से ही पुलिस ने फील्डिंग लगाई थी। जैसे ही वीणा मानवी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर निकलीं, महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी वीणा मानवी का हाथ पकड़कर ले जाने लगे। उनके पीछे-पीछे समर्थक भी नारेबाजी करते हुए चलने लगे। पुलिस ने वीणा मानवी को गाड़ी में बैठाया तो वीणा मानवी ने अपने साथ आए समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस पूरे घटना क्रम के दौरान कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट पर हड़कंप सा मच गया। बांकीपुर उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वीणा मानवी को किस मामले में हिरासत में लिया गया है? इसके बारे में पुलिस की ओर से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मामला धोखाधड़ी से जुड़ा है। ये धोखाधड़ी का पुराना मामला है, जिसमें आज पुलिस ने वीणा मानवी को हिरासत में लिया है। तेज प्रताप ने इसे साजिश करार दिया है।
वीणा मानवी को झूठे मामले में फंसाने को कोशिश : तेज प्रताप
इधर वीणा मानवी को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश करार दिया। जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप ने बयान जारी कर कहा कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। अगर ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।








