AMIT LEKH

Post: वाल्मीकिनगर में निकला विषैला किंग कोबरा, महिला को डसा

वाल्मीकिनगर में निकला विषैला किंग कोबरा, महिला को डसा

इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र से विशेष न्यूज़ ब्यूरो की रिपोर्ट :

वाल्मीकिनगर :  विषैला किंग कोबरा, महिला को डसा, नेपाल में चल रहा इलाज

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, ( संतोष कुमार)। वाल्मीकिनगर के 6RD क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे एक लंबा विषैला कोबरा सांप निकलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक स्थानीय महिला ने साहस दिखाते हुए स्वयं सांप को पकड़ने का प्रयास किया।

फोटो : संतोष कुमार

इसी दौरान सांप ने महिला को डस लिया। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने महिला को तत्काल उपचार के लिए नेपाल स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विषैले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाल्मीकि नगर क्षेत्र में आए दिन विषैले सांप निकलते रहते हैं, लेकिन समय पर बचाव एवं उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों में भय का माहौल बना रहता है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था मजबूत करने तथा सर्पदंश के उपचार की स्थानीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Recent Post