AMIT LEKH

Post: पीके को झटका : बांकिपुर से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़े बिट्टू सिंह ने थामा भाजपा का दामन

पीके को झटका : बांकिपुर से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़े बिट्टू सिंह ने थामा भाजपा का दामन

विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट : 

बांकीपुर उप चुनाव से पहले प्रशांत क‍िशोर को तगड़ा झटका, केसी स‍िन्‍हा समेत कई बड़े नेता भाजपा में शामिल 

जनसुराज पार्टी की ओर से बांकीपुर विधानसभा सीट के इसके पूर्व हुए आम विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके हैँ बिट्टू सिंह

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश कार्यालय में एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनसुराज के कई दिग्गज नेताओं ने आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जनसुराज पार्टी के इन कद्दावर चेहरों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस बड़े उलटफेर से पटना के शहरी इलाकों में जनसुराज के चुनावी समीकरणों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस मिलन समारोह को संपन्न कराया गया। मंच पर आए नए नेताओं का भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और इसे संगठन की एक बड़ी मजबूती बताया। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार रहे दिग्गज नेता केसी सिन्हा ने भी बीजेपी की सदस्यता ली दोनों बड़े नेताओं के साथ जनसुराज पार्टी के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। बांकीपुर और कुम्हरार के पूर्व प्रत्याशियों ने जॉइन की बीजेपी बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा का नाम सबसे अहम है। ये दोनों नेता अपने-अपने क्षेत्रों (बांकीपुर और कुम्हरार) में जनसुराज का मुख्य चेहरा थे और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर चुके थे। इन दोनों प्रमुख चेहरों के अचानक भाजपा में चले जाने से जनसुराज का सांगठनिक ढांचा इन क्षेत्रों में कमजोर हुआ है।

Leave a Reply

Recent Post