AMIT LEKH

Post: गोल्ड लोन का फर्जी कागजात दिखा 11 लाख की ठगी किये

गोल्ड लोन का फर्जी कागजात दिखा 11 लाख की ठगी किये

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

जमीन खरीदने के नाम पर फर्जी गोल्ड लोन का दस्तावेज प्रस्तुत कर करीब 11 लाख रुपए ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। वादी संतोष यादव, पिता-हजारी यादव, सा०-पक्की फुलवारी, उतरवारी पोखरा, थाना-कालीबाग, जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया के लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया था कि फर्जी नाम एवं फर्जी पहचान पत्र तैयार कर कुछ व्यक्तियों द्वारा जमीन खरीदने के नाम पर संपर्क स्थापित किया गया। अभियुक्तों ने स्वयं को सक्षम क्रेता बताते हुए फर्जी गोल्ड लोन (Gold Loan) से संबंधित दस्तावेज प्रदर्शित कर वादी को विश्वास में लिया तथा जमीन क्रय करने के नाम पर लगभग ₹10,80,000/- (दस लाख अस्सी हजार रुपये) की ठगी कर ली। इस संबंध में कालीबाग थाना कांड सं०-184/25 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), बेतिया के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र में छापामारी की गई। नगर थाना, देवघर (झारखंड) के सहयोग से की गई उक्त कार्रवाई के दौरान कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा कांड से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त :

1. इजाजुल खान उर्फ सुरेश पाण्डेय, उम्र-64 वर्ष, पिता-स्व० राजा खान, सा०-आसन हरिया, नवाडीह, थाना-जामताड़ा, जिला-जामताड़ा, झारखंड।
2. मिंटू खान उर्फ विशाल सिंह, उम्र-29 वर्ष, पिता-क्यूम खान, सा०-आसन हरिया, नवाडीह, थाना-जामताड़ा, जिला-जामताड़ा, झारखंड।
3. शेर खान उर्फ अरमान खान, उम्र-31 वर्ष, पिता-मुस्ताक खान, सा०-आसन हरिया, नवाडीह, थाना-जामताड़ा, जिला-जामताड़ा, झारखंड।

बरामदगी :
1. भारत सरकार फर्जी स्वर्ण बॉण्ड-1998 – 02 अदद। स्वर्ण बॉण्ड से संबंधित क्रय प्रमाण-पत्र/रसीद – 01 अदद।
2. मोबाइल फोन – 05 अदद।
3. काले रंग का XUV-500 चार पहिया वाहन, रजि० सं० JH10AX-3275 – 01 अदद।
4. ATM Card – 04 अदद।

विशेष गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :

1. अजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया।
2. पु०अ०नि० अजय कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष, कालीबाग थाना, बेतिया।
3. स०अ०नि० परशुराम कुमार(अनुसंधानकर्ता), कालीबाग थाना।
4. नगर थाना, देवघर के पदाधिकारी व कर्मी
5. सिपाही मिलन कुमार, कालीबाग थाना।

Leave a Reply

Recent Post