विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट :
मीसा ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद का बीपी नॉर्मल ही रहता था, लेकिन इधर पिछले दो दिनों से लो चल रहा था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। आईजीआईएमएस में भर्ती हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने जांच के बाद लालू प्रसाद को ऑब्जर्वेशन में रखा था। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीपी लो होने की शिकायत पर उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार की शाम उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है, जहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के अलावा लालू प्रसाद के परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंचे थे। लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने पिता के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी और बताया कि लालू प्रसाद यादव का ब्लड प्रेशर थोड़ा लो हो गया था। गुरुवार को उनका घर पर ही उपचार किया गया। उनके आंखों का भी चेकअप कराना था। ऐसे में हमलोगों ने सोंचा की क्यों न उनकी बीपी की भी जांच करा दी जाए। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनका ईसीजी और ईको टेस्ट किया गया है। मीसा ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद का बीपी नॉर्मल ही रहता था, लेकिन इधर पिछले दो दिनों से लो चल रहा था। पहले भी उनका हार्ड का ऑपरेशन हो चुका है और किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। बता दें कि आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए ऑबजर्वेशन में रखा गया था हालांकि अब राहत की बात है कि लालू प्रसाद का हेल्थ चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।








