AMIT LEKH

Post: राजद के भीतर क्यों मची भगदड़? आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने ली चुटकी

राजद के भीतर क्यों मची भगदड़? आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने ली चुटकी

विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट : 

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच राजद को तब बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पुराने साथी और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच राजद को तब बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पुराने साथी और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है कि आरजेडी में भगदड़ मच गई है। सासाराम पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी असली वजह बताई है। दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ पर बयान दिया है तथा कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल पहले से ही एक ध्वस्त पार्टी है और उनके नेता खुद लापता है। अभी बिहार में एक जगह चुनाव का समय है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष गायब हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की अपनी एक जवाबदेही होती है। वह सरकार की कमियां बताते हैं। लेकिन हमारे नेता प्रतिपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं है। अब वह विदेश में है या फिर कहां है? इसकी जानकारी बिहार की जनता को नहीं है। वैसे यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। वे कहीं भी आए जाय, यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। कुशवाहा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने पर जनता के प्रति भी एक जवाबदेही है। लेकिन वह हमेशा गायब रहते हैं। ऐसे में उनका कोई अता पता नहीं है। जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ की स्थिति है।

Leave a Reply

Recent Post