AMIT LEKH

Post: कौटिल्य हॉस्टल छात्र मौत मामला : पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुरेंद्र, दिया न्याय का भरोसा

कौटिल्य हॉस्टल छात्र मौत मामला : पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुरेंद्र, दिया न्याय का भरोसा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

संतपुर सोहरिया पंचायत के कारहवा टोला पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा : हर हाल में होगी आरोपी की गिरफ्तारी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा पुलिस जिला के कौटिल्य हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शनिवार को वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा संतपुर सोहरिया पंचायत के करमहवा टोला स्थित मृतक छात्र के घर पहुंचे।

फोटो : संतोष कुमार 

विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मृतक छात्र क्रिश कुमार के पीड़ित पिता गोपाल शर्मा ने विधायक से अपनी ब्यथा सुनाई।

इस दौरान विधायक ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के समय वह पटना में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल थे। वहीं से उन्होंने फोन के माध्यम से प्रशासन के आला अधिकारियों से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश देने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, “कब तक फरार चलेगा अपराधी? हर हाल में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा हूं।” विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी विनय कुशवाहा, बिट्टु कुमार, जितेंद्र यादव, अमर कुशवाह, रंजीत कुमार, अन्नू,आलंगीर गद्दी, शम्भु मुखिया, संगम राव, सुमन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मृतक छात्र के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Recent Post