बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 18 जुलाई 26 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा नवलपुर थाना, मनुआपुल थाना एवं योगापट्टी थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेखों, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था तथा साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने तथा थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) बेतिया, थानाध्यक्ष नवलपुर थाना, थानाध्यक्ष मनुआपुल थाना, थानाध्यक्ष योगापट्टी थाना, उक्त सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।








