AMIT LEKH

Post: ‘ब्रेकिंग’ मोतिहारी : चकिया में अवैध कारतूस कारखाने का भंडाफोड़

‘ब्रेकिंग’ मोतिहारी : चकिया में अवैध कारतूस कारखाने का भंडाफोड़

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 

चकिया में चल रहा था, अवैध कारतूस कारखाना,भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए अवैध कारतूस कारखाने का भंडाफोड़ किया है।

फोटो : मोहन सिंह

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि मिनी गन फैक्ट्री के बाद अब बुलेट फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, जो हथियार तस्करों पर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस संवेदनशील और सफल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए चकिया और पकड़ीदयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष रणनीति तैयार की गई थी, जिसमें मेहसी थाना के SHO सानु गौरव और जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित SI कृष्ण मोहन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

छाया : अमिट लेख

मेहसी, चकिया, मधुबन, गड़हिया और फेनहारा थानाक्षेत्र में पांच थानों की पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीमों ने मिलकर ताबड़तोड़ छापामारी की। इस मुस्तैदी के कारण न सिर्फ कारखाने का भंडाफोड़ हुआ, बल्कि मौके से 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही इस काले कारोबार में संलिप्त 4 शातिर अपराधियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कारखाने से कारतूस बनाने वाली मशीन, मेटल शीट और भारी मात्रा में गन पाउडर जब्त किया है। इसके अलावा बम और कारतूस बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल जैसे नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन, चारकोल और अन्य सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बुलेट खरीदकर आगे सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को भी दबोचा है और फिलहाल उनसे कड़ी पूछताछ कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बेहद संवेदनशील ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम के मनोबल को बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित करने और साथ ही 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से पुरस्कृत करने का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Recent Post