AMIT LEKH

Post: युवा संवाद कार्यक्रम : राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

युवा संवाद कार्यक्रम : राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार सशक्त, संस्कारित और जागरूक युवा शक्ति है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता

एकमा/मांझी, (सारण)। सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत नचाप गांव स्थित रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल के सभागार में मंगलवार को “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : संवाददाता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा, संगठन एवं युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार सशक्त, संस्कारित और जागरूक युवा शक्ति है।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक महेश जी, सह जिला कार्यवाह प्रह्लाद जी, जिला संपर्क प्रमुख बलवंत जी तथा खंड कार्यवाह आलोक रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान

छाया : अमिट लेख

समय में युवाओं को केवल रोजगार तक सीमित न रहकर सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया तथा राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना बताया गया। कार्यक्रम में सरकारी सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर सिंह, रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल के निदेशक राकेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, प्राचार्य दशरथ साह आदि अन्य मौजूद थे। खंड कारवाह आलोक रंजन ने बताया बताया कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Recent Post