AMIT LEKH

Post: बिहार का एक चपरासी निकला “करोड़पति” पत्नी के नाम पर 34 प्रॉपर्टी थार से लेकर 3 महंगी गाड़ियां

बिहार का एक चपरासी निकला “करोड़पति” पत्नी के नाम पर 34 प्रॉपर्टी थार से लेकर 3 महंगी गाड़ियां

विशेष ब्यूरो पटना की रिपोर्ट : 

शिवानंद कुमार सिंह प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भोजपुर के गड़हनी अंचल में पदस्थापित है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार सरकार के एक कार्यालय परिचारी (चपरासी) के पास करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 20 जुलाई को कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। शिवानंद कुमार सिंह प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भोजपुर के गड़हनी अंचल में पदस्थापित है। इनके खिलाफ आय से एक करोड़ 6 लाख 62700 अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है। कार्यालय परिचारी की पत्नी चांदनी सिंह के नाम से 34 अचल संपत्तियां पाई गई हैं. जिसका मूल्य एक करोड़ 11 लख रुपए है। साथ ही तीन गाड़ियां भी पत्नी के नाम पर है। निगरानी कोर्ट से तलाशी वारंट मिलने के बाद शिवानंद कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर तलाशी ली गई। जिसमें जमीन एग्रीमेंट के तीन कागजात, 15 जमीन के डीड, 12 जमीन का विक्रय डीड, एक मॉर्टगेज डीड, पांच विभिन्न बैंकों के अकाउंट एक महिंद्रा थार जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Recent Post