AMIT LEKH

Post: यह सरकार आपकी है, बिहार की जनता की है, हम तो आपके सेवक हैं : सीएम

यह सरकार आपकी है, बिहार की जनता की है, हम तो आपके सेवक हैं : सीएम

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना

100 दिन पूरे होने पर सीएम सम्राट की घोषणा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी सरकार के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर बी०आई०टी० मेसरा, पटना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार बिहार की जनता की सरकार है, हम आपके सेवक हैं। बिहार की जनता ने जो भरोसा जताया है, उनके कल्याण तथा सपने को पूरा करने के लिये काम करते रहेंगे। इन 100 दिनों का प्रत्येक निर्णय जनहित, सुशासन तथा बिहार के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा है।

फोटो : दिवाकर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए तथा पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिये हमलोग संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सभी बिहारवासियों को बधाई देता हूँ। 100 दिन मुख्यमंत्री के रूप में आपकी सेवा करने का मौका मिला है, यह मेरे लिये भावुक पल है। उन्होंने कहा कि बिहार ने विकास की नई गति प्राप्त की है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, निवेश और आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर विकसित बिहार की मजबूत नींव रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बी०आई०टी० मेसरा परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बी०आई०टी० मेसरा को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये जगह उपलब्ध कराने पर उनका अभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारवासी कैसे आत्मनिर्भर हों, बिहार विकसित राज्य बने इसके लिये लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के 15 दिनों में 11 हजार लोगों से मिला, उनका स्नेह भी प्राप्त हुआ और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनने और समझने का मौका मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के विकास के लिए 11,464 करोड़ रुपये की लागत से 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, उद्योग, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और राज्य के संतुलित एवं समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुखिया से लेकर मुख्यमंत्री तक जो भी लोगों से मिलते थे उनके आवदेन में एक ही तरह की समस्यायें रहती थीं। लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर सभी 534 प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सहयोग शिविर में अबतक 7 लाख आवेदन आएं हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत का निष्पादन किया जा चुका है। अब तक सिर्फ 4 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तीसरा नोटिस देने की नौबत आयी है। प्रखंडों में लगने वाले सहयोग शिविर में जिन मामलों का निष्पादन तो होता है लेकिन जो आवेदक निर्णय से असंतुष्ट होते हैं, उनके समाधान को लेकर मैं स्वयं हर महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में सुनवाई कर उसका निष्पादन करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक राज्य में सिर्फ 278 डिग्री कॉलेज थे। बीते दिनों हमलोगों ने एक ही दिन में राज्य में 211 डिग्री कॉलेज की शुरूआत की। 551 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया गया है। राज्य में 60-70 के दशक में सिर्फ पटना के कंकड़बाग में टाउनशिप विकसित किया गया था। हमलोगों ने राज्य में 12 टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया है, इस पर तेजी से काम चल रहा है। पुराने गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने को लेकर सरकार काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी ने बिहार के विकास की शुरुआत की, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने सामाजिक न्याय को लेकर कार्य किया, पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने विकास की नींव को मजबूत किया है। अब हमलोगों को 15 से 18 घंटे काम कर बिहार को समृद्ध राज्य बनाना है। प्रत्येक जिले में 1-1 उद्योग लगाने को लेकर हमलोगों को काम करना है। 20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ के इनवेस्टमेंट बिहार में लाना है। बिहार में पी०पी०पी० मोड पर सड़क, इंडस्ट्रीज और मेडिकल कॉलेज भी बनाया जायेगा। पटना में 26 किलोमीटर का मरिन ड्राइव बनाया गया है। अगले 3 वर्षों में बिहार में करीब 200 किलोमीटर का मरीन ड्राइव बनाया जायेगा। इस पर करीब 1 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आयेगा। अगले 5 वर्षों में 25 चीनी मिलें बिहार में शुरु की जायेगी। वैशाली के राजापाकर में इंडस्ट्रीज और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क का निर्माण किया जायेगा, इसमें करीब 20 हजार से 30 हजार करोड़ का इनवेस्टमेंट आयेगा और करीब 1 लाख…

Leave a Reply

Recent Post