AMIT LEKH

Post: नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर

नीट पेपर मामले को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन एकमा में रहा बेअसर

संकलन  : उप-संपादक छपरा 

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। नीट पेपर मामले के विरोध में शनिवार को प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन को लेकर एकमा अंचल सह प्रखंड प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।

फोटो : संवाददाता

संभावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। हालांकि पूरे दिन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या विरोध कार्यक्रम नहीं हुआ और जनजीवन पूरी तरह सामान्य बना रहा। बताया गया कि एकमा प्रखंड क्षेत्र में एकमा और आसपास के छात्र-युवाओं ने अमन पसंद होने का संदेश दिया है। शनिवार को रेलवे, सड़क एवं बाजार की गतिविधियां प्रतिदिन की तरह संचालित होती रहीं।

छाया : अमिट लेख

एकमा एवं रसूलपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग तथा छपरा–सिवान रेलखंड पर एकम व आसपास के कहीं भी प्रदर्शनकारियों द्वारा यातायात बाधित नहीं किया गया। प्रस्तावित छात्र आंदोलन क्षेत्र में पूरी तरह बेअसर रहा। प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी रवि शेखर, बीडीओ डॉ. अरुण कुमार, एसडीपीओ राजकुमार, एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रिंस राज सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में संवेदनशील एवं संभावित स्थानों पर लगातार गश्ती और निगरानी की गई।

छाया : अमिट लेख

शाम तक क्षेत्र के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना, सड़क अथवा रेल यातायात अवरुद्ध होने या बाजार बंद रहने की कोई सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच एकमा क्षेत्र में शनिवार का दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व एकमा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को छपरा सदर-2 एकमा अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च का शांति व्यवस्था में आम जनमानस से सहयोग की अपील की गई थी।

Leave a Reply

Recent Post