AMIT LEKH

Post: एकमा के नगर व प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई आयोजित

एकमा के नगर व प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई आयोजित

संकलन : उप-संपादक छपरा  

संगोष्ठी का मुख्य विषय “समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण है” रहा, जिसके माध्यम से अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में शनिवार को एकमा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण है” रहा, जिसके माध्यम से अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के मध्य विद्यालय हंसराजपुर, कन्या मध्य विद्यालय एकमा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर, प्राथमिक विद्यालय देवीगंज, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रामपुर मठिया, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पचरुखिया, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उदासी बाबा के पोखरा परिसर (परसागढ़), कन्या प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमडाड़ी, प्राथमिक विद्यालय राजापुर सहित विभिन्न विद्यालयों में भी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के परसागढ़ के उदासी बाबा के पोखरा परिसर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक नीरज कुमार की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संसाधन शिक्षक दयाशंकर पांडेय एवं सुजीत कुमार ने अभिभावकों एवं समुदाय के लोगों को दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं, उनकी अधिगम क्षमता तथा सीखने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए बच्चों का नियमित नामांकन, शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा विद्यालय से सतत जुड़ाव आवश्यक है। साथ ही सभी हितधारकों से अपील की गई कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे को समान अवसर उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक दिग्विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, सनोज कुमार मेहरा, सोनाली नंदा, अंजू कुमारी, अर्पिता कुशवाहा, राज मोहम्मद अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान ए स्टूडेंट ऑफ़ द मंथ और पेरेंट्स ऑफ़ द मंथ प्रतिभागियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। उधर एनपीएस उदासी बाबा के पोखरा परिसर परसागढ़ में आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक सुभाष यादव, उपेंद्र कुमार यादव, परमात्मा प्रसाद कुशवाहा, रीना कुमारी, सीमा कुमारी, मधू रानी, सुनीता कुमारी सहित अनेक अभिभावकों एवं समुदाय के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समावेशी शिक्षा को सफल बनाने में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post