AMIT LEKH

Post: एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान

एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान

संकलन : उप-संपादक छपरा 

अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 25,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया

न्यूज़ डेस्क; ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को एकमा थाना पुलिस ने छपरा–सिवान मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे -531 पर स्थित एकमा चट्टी के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

फोटो : संवाददाता

एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 25,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने बिना हेलमेट, आवश्यक कागजात के अभाव तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वाहन जांच अभियान में एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रदुमन तिवारी, कुंदन कुमार, सुरेश राम, मुकेश कुमार, विक्रम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Recent Post