AMIT LEKH

Post: जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए

जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए

संकलन : उप-संपादक छपरा 

अंचलाधिकारी रवि शेखर ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित कर्मियों को मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख, संवाददाता

एकमा, (सारण)। अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रवि शेखर ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित कर्मियों को मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

फोटो : संवाददाता

जनता दरबार में विभिन्न मामलों से जुड़े तीन नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि सुनवाई के बाद चार लंबित मामलों का निस्तारण कर दिया गया। अंचलाधिकारी ने शेष लंबित मामलों का भी समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके।

छाया : अमिट लेख

जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी रामप्रवेश साहू, कार्यालय कर्मी रजत कुमार एवं संजीत कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post