संकलन : विशेष ब्यूरो पटना
मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम कर किया भारी बवाल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार के शिवहर- सीतामढ़ी एनएच-227 पर देकुली धाम के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल से पूजाकर घर लौट रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परसौनी बैज वार्ड संख्या-5 निवासी रमेश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकुश साइकिल से देकुली धाम पूजा करने गया था। पूजा कर घर लौटने के दौरान शिवहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि अंकुश के पिता रमेश कुमार गुप्ता नेपाल में मजदूरी करते है। अंकुश परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे पूरे परिवार में मातम का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने नेशनल हाईवे देकुली के पास सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँचकर बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हादसे के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो वाहन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। ओर क्षतिग्रस्त कर दिया है वही चालक को भी लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है।








