AMIT LEKH

Post: भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के पेंशन देंगे

भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के पेंशन देंगे

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना 

बांकीपुर उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐलान किया है कि जिस तरह से जेपी आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को सरकार पेंशन देती है, भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए पेंशन की व्यवस्था करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हमारी पार्टी के लोग और हमारे प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ प्रचार कर रहे हैं। कल हमने भी प्रचार किया और आज रोड शो है। मौजूदा जो सरकार है उससे लोगों को बहुत नाराजगी है। चुनाव के समय इन लोगों ने करोड़ों नौकरियां देने का वादा किया था या महिलाओं को दो-दो लाख रुपया देने का वादा, और भी कई वादे किए गए थे, जिसे इन लोगों ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में शुरू से ही अंतर रहा है। भाजपा के लोगों ने आजतक लोगों को केवल और केवल ठगने का काम किया है। बांकीपुर की जनता इस बार बीजेपी को सबक सीखाने का काम करेगी। पूरा माहौल आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में है। इस चुनाव को हमलोग जीतेंगे और बीजेपी को करारा जवाब देने का काम करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि ये लोग वोट चोरी कर और चंदा चोरी कर सत्ता में आए हैं। जनता सब देख रही है कि किस तरह से महिलाओ, छात्रों और नौजवानों को ठगा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी बिहार में पुलिसिया गुंडाराज लाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य का खजाना खाली है और इनके पास न तो कोई विजन है और ना ही रोड मैप है। केवल बड़बोलेपन के अलावा नके पास कुछ नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुल उद्घाटन के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार करने के लिए आ रहे थे लेकिन उनको भी अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा क्योंकि उनको भी पता है कि बांकीपुर का उपचुनाव वह लोग नहीं जीतने वाले हैं। वहीं छात्रों पर हुए केस वापस लेने के फैसले पर तेजस्वी ने कहा कि सरकार को हमलोगों ने अल्टीमेटम दिया था कि देर रात कर छात्रों पर केस वापस नहीं लिया जाता है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। ना चाहते हुए भी दबाव में आकर दो चीजें उनको करना पड़ा। क्योंकि जनता जब सड़क पर आती है तो सरकार को झुकना ही पड़ता है। अभी भी हम एके 47 से फायरिंग मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं और जिस तरह से जेपी आंदोलन के लोगों को सरकार पेंशन देती है, हमारी भविष्य में अगर सरकार बनेगी तो जो भी छात्र गिरफ्तार हुए हैं उनलोगों को हमलोग पेंशन देने का काम करेंगे।

Comments are closed.

Recent Post