AMIT LEKH

Post: नरकटियागंज में एक युवक को किया गोली मार कर घायल

नरकटियागंज में एक युवक को किया गोली मार कर घायल

संकलन : उप-संपादक बेतिया 

गोली युवक के जांघ के थोड़ी उपर लगी है, घटना शहर के पोखरा चौक स्थिति पोखरा के समीप की बताई जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नरकटियागंज में पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को अज्ञात दिशा से गोली मार दी गई। गोली युवक के जांघ के थोड़ी उपर लगी है। घटना शहर के पोखरा चौक स्थिति पोखरा के समीप की बताई जा रही है।

फोटो : मोहन सिंह

युवकों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड जमुनिया गांव निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

छाया : अमिट लेख

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की। घायल ने पुलिस को बताया कि वह पोखरा चौक स्थित एक पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान पोखरा चौक निवासी सोल्जर ने उस पर गोली चला दी। घायल युवक ने बताया कि उसे खेल खेल में गोली मार दी गई हैं हालांकि उसने यह नहीं देखा कि किस हथियार से गोली चलाई गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Recent Post