AMIT LEKH

Post: बगहा क्षेत्र अंतर्गत घर के पास किंग कोबरा और अजगर दिखने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बगहा क्षेत्र अंतर्गत घर के पास किंग कोबरा और अजगर दिखने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण जंगलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है

इसी वजह से कई वन्यजीव और सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल से निकलकर एक विषधारी किंग कोबरा और एक अजगर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गए। दोनों सांप गनौली वन क्षेत्र कार्यालय के समीप स्थित सोनालाल साह के घर के पास आमने-सामने आ गए।

फोटो : अमिट लेख

दोनों को एक साथ देखकर कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोनालाल साह के पुत्र नितेश कुमार ने बताया कि रात में परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान घर का पालतू कुत्ता लगातार भौंकने लगा। कुत्ते के असामान्य व्यवहार पर जब परिवार के सदस्य बाहर निकले तो देखा कि करीब 12 फीट लंबा किंग कोबरा और उसी के बराबर अजगर घर के पास भिड़े हुए हैं और घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

छाया : अमिट लेख

स्नेक मैन मुरारी कुमार के नेतृत्व में टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद किंग कोबरा और अजगर को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण जंगलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से कई वन्यजीव और सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। विभाग संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या भगाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

Leave a Reply

Recent Post