संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना दिवाकर पाण्डेय
यदि किसी भी दुकान पर अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी, (एक संवाददाता)। पूर्वी चम्पारण जिला में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि किसानों को हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी भी दुकान पर अधिक कीमत वसूलने, कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कृषि कार्यालय द्वारा जिले में उर्वरकों का समानुपातिक आवंटन कर दिया गया है और वर्तमान में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि खेती-किसानी प्रभावित न हो।








