रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
बरामद शराब को महानिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 1165/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया श्रीमती सीमा चौरसिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चनपटिया घाट पुरैना तथा चिउटाहाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउटाहाँ नहर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम् ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 2980 किलोग्राम जावा किवित गुढ़ का घोल तथा लगभग 327 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर श्रीनगर थानाअंतर्गत रनहा सुरुजपुर के पास झोपड़ी में अवैध शराब छुपाकर संग्रहण की सूचना मिली। उक्त स्थल की तलाशी लेने पर उक्त से बंटी-बबली लाईम ब्राण्ड का 90 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना कांड संख्या बेतिया-1340/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर थानाअंतर्गत जाँच के दौरान पुरून्दरपुर गाँव के पास एक ट्रैक्टर व ट्रॉली (बालक फरार) की तलाशी लेने पर उक्त से Kingfisher ब्राण्ड का कुल 456 लीटर बीयर शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को महानिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 1165/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब परिवहन की जानकारी मिली। उक्त स्थान पर छापेमारी के क्रम में एक ब्लोरो की तलाशी लेने पर ब्लोरी से (चालक विकास कुमार, उम्र-25 वर्ष, पे-राजेश्वर प्रसाद, सा०-बेनीपुर, थाना-केसरिया, जिला-पूर्वी चम्पारण) 8 PM ब्राण्ड तथा Officer Choise ब्राण्ड का कुल 125,820 लीटर विदेशी बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बगहा 1166/26 • दर्ज दर्ज कर कर अग्रेतर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर चेकपोस्ट के करीब वाहन जाँच के क्रम में दो मोटर साईकिल (दोनों अभियुक्त फरार) से 8 PM ब्राण्ड का क्रमशः 8.28 लीटर तथा 8.28 लीटर दोनों से कुल 16.56 लीटर विदेशी बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० क्रमश उत्पाद थाना बगह 1163/26 तथा उत्पाद थाना बगह-1169/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही महद्यनिषेध एवं उत्पाद टीम द्वारा बेतिया / नरकटियागंज तथा बगहा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से महानिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल-08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।








