रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
रैली के माध्यम से पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों में नियमित टीकाकरण,एमसीपी (एम सी पी) कार्ड के महत्व तथा बच्चों को समय पर सभी टीके दिलाने का संदेश प्रसारित किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। सीओपी-डी (कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड) कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित टीकाकरण के प्रति समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राज मेहुडा में टीकाकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह कार्यक्रम मुखिया विनोद कुमार सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया। पंचायत के एसएसबीएस हाईस्कूल के प्रधानाचार्य चार्ली रसायल एवं सभी वार्ड सदस्य गण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से पंचायत के विभिन्न गांवों एवं टोलों में नियमित टीकाकरण,एमसीपी (एम सी पी) कार्ड के महत्व तथा बच्चों को समय पर सभी टीके दिलाने का संदेश प्रसारित किया गया। जागरूकता रैली में एस एस बी एस हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक चार्ली रसायल एवं सभी शिक्षक गण पंचायत की आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविकाएं, सीएम जीविका दीदियां,विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान लोगों को बच्चों के पूर्ण टीकाकरण,स्वास्थ्य सुरक्षा एवं एमसीपी कार्ड के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सी ओ पी डी कार्यक्रम के जिला समन्वयक उमेश तिवारी,सहायक जिला समन्वयक रामजीत वर्मा, फील्ड समन्वयक वेदप्रकाश निराला एवं खुशी कुमारी उपस्थित रहे। सभी ने समुदाय से अपील की कि प्रत्येक बच्चे का समय पर पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








