AMIT LEKH

Post: माधव विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, मेडिकल व मैनेजमेंट सहित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

माधव विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, मेडिकल व मैनेजमेंट सहित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

रिपोर्ट : छपरा से उप-संपादक

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ₹4 लाख तक की सहायता का लाभ उठा सकेंगे विद्यार्थी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
छपरा, (सारण)। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माधव विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम, छात्रावास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण तथा प्लेसमेंट सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय में बी.टेक, डिप्लोमा, बी.फार्मा, बीपीटी, बी.एससी. एलाइड हेल्थ साइंस, एलएलबी, एमबीए, बीबीए, बीसीए, एमसीए, पॉलिटेक्निक, कृषि एवं विज्ञान संकाय सहित अनेक रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों, अस्पतालों, उद्योगों तथा सरकारी संस्थानों में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलता है। विश्वविद्यालय के बिहार एडमिशन कोऑर्डिनेटर अर्जुन सिंह ने बताया कि माधव विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के माध्यम से सफल करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बिहार के विद्यार्थियों के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना उच्च शिक्षा का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थी ₹4 लाख तक की आर्थिक सहायता प्राप्त कर माधव विश्वविद्यालय में अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बिना वित्तीय बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, इंटर्नशिप, उद्योगों से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्लेसमेंट सहायता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर, आईटी, रिसर्च, मैनेजमेंट तथा सरकारी सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिहार सहित देशभर के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा माधव विश्वविद्यालय से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Recent Post