रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना
इस अवासर पर सीएम और डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता भी मौजूद थी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर किया है। एक करोड़ 1 लाख 33 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1,157 करोड़ 72 लाख की राशि हस्तांतरित की गई। सीएम और डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव के अलावे समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता भी मौजूद थी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक पात्र पेंशनधारी के खाते में हर माह की 10 तारीख को पेंशन की राशि पहुंच जाए। हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा महिलाएं अथवा वंचित नागरिक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। सभी जिलाधिकारी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें। बिहार सरकार सामाजिक सुरक्षा के तहत मासिक पेंशन लाभार्थियों को देती है, इसमें सबसे अधिक लाभार्थियों की संख्या मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 6 तरह की पेंशन योजना। इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना शामिल है।








