AMIT LEKH

Post: कमांडेंट एसएसबी 21वीं वाहिनी एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा ने दिया राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश

कमांडेंट एसएसबी 21वीं वाहिनी एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा ने दिया राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा

सशस्त्र सीमा बल 21वीं वाहिनी एवं बगहा पुलिस का संयुक्त “हर घर तिरंगा” साइकिल रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
बगहा, (जगमोहन कुमार)। आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को SSB कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन एवं बगहा पुलिस पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, IPS की सक्रिय सहभागिता से राष्ट्रीय एकता एवं देश भक्ति का संदेश देते हुए एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

इस रैली में SSB 21वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं बलकर्मी तथा बगहा पुलिस के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, भीष्म साहनी, पूर्व MLC तथा अन्य प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति भी इस रैली में सम्मिलित हुए। रैली का शुभारंभ SSB, 21वीं वाहिनी मुख्यालय, बगहा से हुआ और यह रैली अनुमंडल कार्यालय एवं सदर अस्पताल होते हुए चंडी स्थान, बगहा-1 तक पहुंची।

छाया : अमिट लेख

चंडी स्थान मंदिर परिसर में रैली के समापन के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों, SSB जवानों एवं बगहा पुलिस ने सामूहिक रूप से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। तत्पश्चात तिरंगा साइकिल रैली चंडी स्थान से बगहा-2 पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और वहां से पुनः SSB 21 वीं वाहिनी मुख्यालय मंगलपुर वापस लौटी। इसी क्रम में वाहिनी की सीमा चौकियों के जवानों ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को तिरंगा वितरित कर उन्हें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता और देश भक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। तिरंगा हमारे शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। सभी नागरिक 15 अगस्त को अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं।” पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, IPS ने कहा कि “SSB और बगहा पुलिस मिलकर तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।

छाया : अमिट लेख

यह अभियान देश की एकता का प्रतीक है।” इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीयता, एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Recent Post