AMIT LEKH

Post: दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवार

दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवार

रिपोर्ट : डेस्क, विशेष ब्यूरो पटना

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। दरभंगा जिला के जाले-अतरबेल पथ पर मंगलवार को सैनिक पेट्रोलियम पंप के पास ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस में नवजात शिशु समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में चालक मिंटू कुमार का हाथ टूट गया, जबकि सुलेखा देवी और शांति देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक मिंटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस जाले सीएचसी से लतराहा गांव जा रही थी। इसी दौरान सैनिक पेट्रोलियम पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को थाने ले गई। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Recent Post