AMIT LEKH

Post: युवा क्रांति रोटी बैंक ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

युवा क्रांति रोटी बैंक ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

रिपोर्ट : उप-सम्पादक डेस्क, छपरा

कार्यक्रम का शुभारंभ उर्मिला देवी, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, डिप्टी मेयर रागिनी गुप्ता, संरक्षक कुंती देवी, भाजपा उपाध्यक्ष छपरा सुषमा सोनी सहित अन्य महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, के.के. सिंह सेंगर

छपरा, (सारण)। युवा क्रांति रोटी बैंक की ओर से अध्यक्ष नीतू गुप्ता एवं उपाध्यक्ष बिंदिया जायसवाल के नेतृत्व में अशोक अलंकार, उर्मिला कॉम्प्लेक्स, छपरा में ‘सावन आयो रे’ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उर्मिला देवी, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, डिप्टी मेयर रागिनी गुप्ता, संरक्षक कुंती देवी, भाजपा उपाध्यक्ष छपरा सुषमा सोनी सहित अन्य महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

फोटो : संवाददाता

कार्यक्रम में अंजली रंजन, नेहा प्रियदर्शी, प्रियंका प्रकाश, सरिता प्रकाश, पूजा गुप्ता, अर्चना कुमारी, रूबी गुप्ता, रश्मि राज, नीरू जायसवाल, आशा सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मंच का संचालन एंकर कविता ने किया। सावन के गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के बीच कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर युवा क्रांति रोटी बैंक की अध्यक्ष नीतू गुप्ता एवं उपाध्यक्ष बिंदिया जायसवाल ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता विभा गुप्ता, गुड़िया देवी एवं मधु माला गुप्ता को सम्मानित किया। वहीं, अशोक अलंकार परिवार की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक ई. विजय राज ने कहा कि इस सावन के दौरान विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और चारों ओर हरियाली कायम करना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने से वर्षा का संतुलन बेहतर होगा और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिससे फसलों के उत्पादन में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में युवा क्रांति रोटी बैंक की ओर से सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ सावन महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Recent Post