संकलन : उप-संपादक डेस्क, छपरा
आर्य समाज के सिद्धांतों, वैदिक संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सीतापुर का आर्य अधिवेशन का सफल आयोजन
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सीतापुर, (संवाददाता)। आर्य समाज के सिद्धांतों, वैदिक संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला आर्य अधिवेशन का आयोजन सीतापुर शहर स्थित जश्न रेस्टोरेंट में किया गया। अधिवेशन में प्रदेश सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आर्य समाज से जुड़े लोगों, पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

अधिवेशन के दौरान वैदिक संस्कृति, आर्य समाज के उद्देश्यों, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा समाज में शिक्षा एवं संस्कार के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में भंवर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अधिवेशन में आर्य समाज के विचारों, वैदिक परंपरा और सामाजिक सुधार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

आयोजकों ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य लोगों को वैदिक संस्कृति एवं आर्य समाज के मूल सिद्धांतों से जोड़ना तथा सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिवेशन की अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सीतापुर के प्रधान भंवर सिंह की।

अधिवेशन में मुख्य रुप से आर्य प्रतिनिधि सभा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के के वरिष्ठ उप प्रधान पंकज आर्य, वेद प्रचार अधिष्ठाता नरेंद्र देवजी, यतीन्द्र आर्य, नरेश चंद्र, सोनू आर्य, नेतराम, आयुश, ओमकारनाथ, राम लखन मिश्रा, मनोज आर्या, श्रीमती निगम, अविनाश, मंदीप सिंह, संदीप सिंह, रणदीप सिंह आदि अन्य सैकड़ो की संख्या में आर्य बंधु शामिल हुए।








