AMIT LEKH

Post: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करें सुनिश्चित : जिला पदाधिकारी

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करें सुनिश्चित : जिला पदाधिकारी

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, उप-संपादक

सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराएं सुनिश्चित

ब्लैक स्पॉट/एक्सीडेंट स्पाॅट की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करें

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

रोड सेफ्टी ऑडिट, हिट एंड रन मामलों के त्वरित निष्पादन तथा हेलमेट-सीट बेल्ट जांच अभियान पर विशेष जोर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा भुगतान, सड़क दुर्घटनाओं की संबंधित पोर्टल पर प्रविष्टि, प्रधानमंत्री राहत योजना सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

फोटो : मोहन सिंह

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ब्लैक स्पॉट एवं एक्सीडेंट स्पॉट की नियमित पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा ऑडिट को प्राथमिकता के आधार पर नियमित रूप से कराने का भी निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आमजनों को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जाना आवश्यक है। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित कराने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया जाए। बैठक में हिट एंड रन से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा लंबित मामलों की पेंडेंसी समाप्त करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, कैट्स आई, रोड स्टड्स, रिफ्लेक्टिव टेप्स एवं रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड का अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने गुड सेमेरिटन के चयन एवं प्रोत्साहन की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही सड़क किनारे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाने तथा सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान छावनी ओवरब्रिज के नीचे सड़क को मोटरेबल बनाने, स्ट्रीट लाइटों के दिन में अनावश्यक रूप से जलने पर रोक लगाने के लिए आवश्यक डिवाइस अधिष्ठापित कराने तथा रात्रि में ही उनके संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्कूल बसों की नियमित जांच पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल बसों का परिचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीएम राहत योजना का अनुपालन सभी सरकारी/निजी अस्पतालों एवं सभी थाना द्वारा कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अंतर्गत 1.5 लाख तक कैशलेश ईलाज सात दिनों तक किया जाना है। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला परिवहन पदाधिकारी, अमित राज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post