रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया डेस्क
कोई भी आमजन जिसको किसी प्रकार का कोई दिक्कत है वह व्यवहार न्यायालय परिसर बेतिया स्थित विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में स्थित फ्रंट ऑफिस में आकर अपना आवेदन दे सकते हैं
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण बेतिया के तत्वाधान में बेतिया प्रखंड के वार्ड नंबर 44 में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कानूनी जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक करना प्राधिकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को नालसा एवं बालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी आमजन जिसको किसी प्रकार का कोई दिक्कत है वह व्यवहार न्यायालय परिसर बेतिया स्थित विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में स्थित फ्रंट ऑफिस में आकर अपना आवेदन दे सकते हैं। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता मोहम्मद जाकिर ने उपस्थित आम लोगों को मध्यस्थता, संवाद जागृति, आगामी दिनांक 12 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। मौके पर परा विधिक स्वयंसेवक वशिष्ठ प्रसाद श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद एवं आमजन उपस्थित रहे।


