रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क
मुस्सेपुर में दवाओं की व्यवस्था, रिविलगंज में पशु चारा का वितरण; प्रभावित परिवारों के पशुधन की नियमित स्वास्थ्य जांच
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
छपरा, (सारण)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के साथ जिला प्रशासन पशुधन के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में छपरा सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पशु चिकित्सा कैंप संचालित किए जा रहे हैं। कैंपों में पशुओं की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
छपरा सदर प्रखंड के मुस्सेपुर गांव में भी पशुधन संरक्षण के तहत पशुओं के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पशु चिकित्सकों एवं चिकित्सा दल द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार उपचार एवं दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुधन को समय पर चिकित्सा, चारा एवं आवश्यक संरक्षण सुविधाएं मिल सकें। अधिकारियों के अनुसार पशुधन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए बाढ़ के दौरान उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
रिविलगंज में पशु चारा का वितरण
रिविलगंज प्रखंड में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन संरक्षण के तहत पशु चारा का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित पशुपालकों तक चारा पहुंचाने के साथ पशुओं की आवश्यक जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है।


