रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क
एसकेएफआई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत श्रीवास्तव की माता थीं सरिता श्रीवास्तव, आज सेमरिया घाट पर होगा अंतिम संस्कार
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
छपरा, (सारण)। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई), दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, कायस्थ परिवार छपरा के मुख्य संयोजक एवं समाजसेवी अभिजीत श्रीवास्तव की माता समाजसेविका सरिता श्रीवास्तव का सोमवार की अहले सुबह नई दिल्ली स्थित आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही फेडरेशन के सदस्यों सहित चित्रांश समाज में शोक की लहर दौड़ गई। 68 वर्षीय सरिता श्रीवास्तव प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामशंकर प्रसाद सिन्हा उर्फ फुल्ली बाबू एवं स्व. इंदु भूषण सिन्हा की सुपुत्री थीं। उनका पैतृक गांव दाउदपुर, सारण था। परिवार में सबसे छोटी बेटी के रूप में पली-बढ़ीं सरिता श्रीवास्तव संयुक्त परिवार की संस्कारी एवं मिलनसार सदस्य के रूप में जानी जाती थीं। वे छपरा शहर के भगवान बाजार निवासी ठाकुर प्रसाद श्रीवास्तव की पुत्रवधू एवं स्व. आलोक कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी थीं। उनके पति का निधन कोविड काल में हो गया था। सरिता श्रीवास्तव अपने पीछे पुत्र, पुत्रवधू, पुत्री, दामाद एवं नातिन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
सामाजिक संगठनों ने जताया शोक
उनके निधन पर फेडरेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष कमल किशोर सहाय, उपाध्यक्ष अजित सहाय, जिला संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह पराशर, राजीव पाठक, रवि कुंवर, कायस्थ परिवार छपरा के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, महासचिव अजय सहाय, विवेक कुमार, ब्रजेन्द्र किशोर, राजेश वर्मा, रूपेश नंदन, भूपेश नंदन, सौरभ श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।
श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के संरक्षक केपी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र राजन एवं मुकुंद मोहन राजू, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव प्रिंस राज, श्री चित्रगुप्त समिति के जिला अध्यक्ष नागेंद्र कुमार वर्मा एवं महासचिव विमल कुमार वर्मा, श्री चित्रांश समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार एवं महासचिव रविशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य एमके शरण, ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य चित्रांश बंधुओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। कई महिलाओं, व्यवसायियों एवं समाजसेवियों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
समाज के विकास में योगदान को किया याद :
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र बच्चन ने सरिता श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कुशल महिला एवं गृहिणी बताया। उन्होंने कहा कि सरिता श्रीवास्तव ने समाज के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
सेमरिया घाट पर मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार :
पुत्र अभिजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी माता का अंतिम संस्कार मंगलवार को सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत स्थित सेमरिया श्मशान घाट, सरयू नदी के किनारे किया गया।


