रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 25 सितम्बर 26
परिवार में मचा कोहराम
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बैरिया प्रखंड के बगही बघम्बरपुर पंचायत, वार्ड नंबर-7 निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार चौधरी की आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

संदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी के पुत्र थे।

वह करीब एक महीने पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और रोजी-रोटी कमाने के लिए आंध्र प्रदेश गए थे। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर 2026 को वह अपने कमरे से काम करने के लिए निकले थे।
इसी दौरान रास्ते में सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई।








