AMIT LEKH

Post: फार्मासिस्ट मो. सैफ सम्मानित : प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

फार्मासिस्ट मो. सैफ सम्मानित : प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 25 सितम्बर 2026

विश्व फार्मासिस्ट दिवस : चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
बनियापुर, (सारण)। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल, छपरा के तत्वावधान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल बनियापुर में कार्यरत फार्मासिस्ट मो. सैफ को सम्मानित किया गया। सारण के सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने उन्हें प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर फार्मासिस्ट मो. सैफ ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। इससे उन्हें अपने कार्य के प्रति नई ऊर्जा, प्रेरणा और जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। उन्होंने सम्मान के लिए सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। मो. सैफ एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर रेफरल अस्पताल बनियापुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके सम्मानित होने पर सीएचसी एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, रेफरल अस्पताल बनियापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. जाफरी, स्वास्थ्य प्रबंधक गौतम कुमार, लैब तकनीशियन मो. आरिफ हुसैन, भूषण कुमार, मो. शारुख सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी एवं बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि दवाओं के सुरक्षित उपयोग, मरीजों को उचित परामर्श तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में फार्मासिस्टों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Recent Post