रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 नवम्बर 2026
बेतिया पुलिस जिला का मासिक अपराध गोष्टी संपन्न
एसपी ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 10 नवंबर 26 को पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र, बेतिया में कुमार गौतम (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चम्पारण, बेतिया की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01/02 , सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी, विधि-व्यवस्था संधारण, पुलिसिंग की गुणवत्ता एवं आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए :
1. छठ महापर्व पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था: सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के छठ घाटों, तालाबों, नदियों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने, स्थानीय प्रशासन एवं पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियमित गश्ती एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
2. बाहर से आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा: छठ पर्व के अवसर पर बाहर से अपने घर आने वाले व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर विशेष पुलिस निगरानी, गश्ती एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
3. अपराधियों की गिरफ्तारी एवं निरोधात्मक कार्रवाई: फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने, अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, आसूचना संकलन को सुदृढ़ करने तथा अपराध की रोकथाम हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
4. अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान: अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार छापेमारी करते हुए शराब की बरामदगी एवं संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं संगठित गिरोहों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने तथा प्रभावी बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा गया।
5. लंबित कांडों का निष्पादन एवं अनुसंधान: सभी लंबित कांडों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने, गंभीर एवं महत्वपूर्ण कांडों की नियमित समीक्षा करने तथा अनुसंधान में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का समुचित उपयोग करने का निर्देश दिया गया। अनुसंधान में अनावश्यक विलंब नहीं करने एवं निर्धारित समय-सीमा में अंतिम प्रपत्र/आरोप-पत्र समर्पित करने पर विशेष बल दिया गया।
6. वारंट एवं कुर्की-जब्ती का निष्पादन: लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती एवं अन्य न्यायालयीय आदेशों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
7. गश्ती एवं वाहन जांच: सभी थाना क्षेत्रों में नियमित दिवा एवं रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने, अपराध प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा वाहन जांच अभियान को प्रभावी बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। बैंक, बाजार एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
8. CCTNS पोर्टल पर कार्यों का अद्यतीकरण: पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में CCTNS पोर्टल पर सभी आवश्यक प्रविष्टियों एवं अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से कांडों से संबंधित अनुसंधान की प्रगति, अंतिम प्रपत्र (Final Form), आरोप-पत्र (Charge-sheet) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।
9. अन्य महत्वपूर्ण थाना कार्य: अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा डायल-112 से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, थाना अभिलेखों, संचिकाओं एवं लंबित कार्यों को अद्यतन रखने तथा आम नागरिकों की शिकायतों का विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पा…

