रिपोर्ट : पटना डेस्क, 19 नवम्बर 2026
सभी पार्किंग स्थलों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही जीविका के माध्यम से संचालित दीदी की रसोई भी पार्किंग जोन में रहेगी, ताकि लोगों को भोजन और नाश्ते की सुविधा मिल सके
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वैशाली, (राजेन्द्र कुमार)। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों और यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने पर भी उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। डीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कुल 14 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। सभी पार्किंग स्थलों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही जीविका के माध्यम से संचालित दीदी की रसोई भी पार्किंग जोन में रहेगी, ताकि लोगों को भोजन और नाश्ते की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल के एप्रोच रोड पर आम वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित पार्किंग व्यवस्था के अनुसार ही वाहनों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, वीवीआईपी और वीआईपी अतिथियों के वाहनों की पार्किंग मुख्य मंच के सबसे नजदीक निर्धारित स्थल पर होगी। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु यातायात को ध्यान में रखकर सभी तैयारियां की गई हैं। प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

