रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 26 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री की पदयात्रा सागर पोखरा से शुरू होकर सोवा बाबू चौक और संत कबीर चौक होते हुए राजदेवड़ी मैदान पहुंची
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री की पदयात्रा सागर पोखरा से शुरू होकर सोवा बाबू चौक और संत कबीर चौक होते हुए राजदेवड़ी मैदान पहुंची। करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की इस यात्रा में भाजपा और एनडीए के नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पदयात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री ने राजदेवड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में सांसद डॉ.संजय जायसवाल केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधायक रेणु देवी, विनय बिहारी, श्रीराम सिंह, बबलू गुप्ता,पूर्व विधायक रिंकू सिंह,राजेश सिंह,सहित एनडीए के कई नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी तरन जोत सिंह, डीआईजी हरि किशोर राय, पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा एवं व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
• नजरबाग पार्क का नाम होगा अटल पार्क, लगेगी अटल जी की आदम कद प्रतिमा
कार्यक्रम के दौरान नजरबाग पार्क का नाम बदलकर अटल पार्क किए जाने की पहल भी चर्चा में रही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक जुड़ाव को देखते हुए पार्क का नाम उनके नाम पर रखने की बात कही गई। वर्ष 1975 में आपातकाल से पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी स्थान पर जनसभाओं को संबोधित किया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण की पावन भूमि बेतिया से अपनी संविधान बचाओ और अराजकता हटाओ पदयात्रा की शुभारंभ नगर के सागर पोखरा से शुरू कर दिया राज देवड़ी समाप्त कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां की वखान करते नहीं थके। उन्होंने घोषणा किया कि किसी नजरबाग पार्क में अटल जी की आदम कद मूर्ति सरकार द्वारा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चंपारण वासिओं को संविधान बचाओ एवं अराजकता हटाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ हिस्सा लेने की अपील किया। संविधान दिवस के मौके पर आयोजित इस पदयात्रा और जनसभा के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों का संदेश देने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी।

