AMIT LEKH

Post: हाउस अरेस्ट, गिरफ्तारी और मुकदमा के बल पर जनता की आवाज नहीं दबाया जा सकता है : सुनील कुमार राव

हाउस अरेस्ट, गिरफ्तारी और मुकदमा के बल पर जनता की आवाज नहीं दबाया जा सकता है : सुनील कुमार राव

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 26 नवम्बर 2026

डरा,धमका कर लोकतंत्र नहीं चलेगा : नवीन मुखिया

एस आई आर मामले में याचिकाओं पर सुप्रीमकोर्ट का कोई निश्चित फैसला या आदेश भी नहीं आया जिससे मोदी ने लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद सह जिला अध्यक्ष व माले नेता सुनील कुमार राव, बैरिया अंचल सचिव व मुखिया नवीन कुमार की हाउस अरेस्ट और माले नेता फरहान राजा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील कुमार राव ने कहा 90 वर्षों तक अनगिनत शहादतो, अमानवीय उत्पीड़नों को सहने के बाद गुलामी से मुक्ति और आजादी को हासिल किया उस लोकतंत्र को भाजपा की मोदी सरकार ने अपनी कुटिलता और प्रशासशनिक हेर-फेर के द्वारा अपना गुलाम बना मुख्य चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश सुपार के माध्यम से मतदाता सूची में सुधार के नाम पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के द्वारा देश भर से 13 करोड़ से अधिक मतदाताको का नाम काट दिया यह कहते हुए कि बहुत सारे घुसपैठिए, अनुपस्थित व मृत मतदाता है। नया मतदाता सूची बना उसमें लाखों की संख्या में डुप्लीकेट, फर्जी प्रविष्ठया व मृत मतदाता अब भी मौजूद है। वहीं जिंदा व दास्तवेज रखने वाले गरीब, दलित, अल्पसंख्यक व प्रवासी को अनुपस्थित बताकर हटा दिया गया है। चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों में से सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोगी ने भी मुख्य चुनाव आयुक ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली; केंद्रीकृत डेटा वेश में हेर फेर और मनमाने ढंग से नाम काटने का लिखित आरोप लगाया। यह सब मामूली भुल नहीं, यह सब एक सोची-समझी राजनीतिक चक्रब्यूहू है जिसका पटकथा मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ की सलाह को दरकिनार कर चुनाव आयुक्तो की नियुकि नियमावली 2023 में संशोधन कर चयन समिति से देश के मुख्य न्यायाधीश को बाहर कर दिया। एस आई आर मामले में याचिकाओं पर सुप्रीमकोर्ट का कोई निश्चित फैसला या आदेश भी नहीं आया जिससे मोदी ने लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। ऐसे में चुनाव आयुक की मनमानी, बोट डकैती के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा वहीं किसानों को उनके गन्ना मूल्य ₹600 करने,सभी किसानों को बिना किसान रजिस्ट्रेशन उर्वरकों व बीज उपलब्ध कराने, बाढ़ व बरसात से हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि अविलंब देने की मांग के साथ संविधान, लोकतंत्र, आजादी और धर्मनिरपेक्षता की बहाली की मांग पर भाजपा सरकार भाग रहीं हैं और किसानों के प्रति इनकी इतनी नफ़रत हीं है कि बेतिया के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर उनकी मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है जिस वजह से राष्ट्रव्यापी आह्वान को भी रोकते हैं। सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि अन्ना दाता किसानों से नफ़रत करने वाली दिल्ली पटना की सरकारें किसानों के आक्रोश को झेल नहीं पाएगी और इसे जाना ही होगा। उन्होंने कहा जेल, हाउस अरेस्ट या मुकदमा के बल पर भारतीय किसान और नागरिकों को नहीं ड़राया जा सकता है। जनता इसका हिसाब करेगी। हाउस अरेस्ट के दौरान मुलाकात करने वालों में माले नेताओं धामू चौधरी, शिव प्रसन्न मुखिया,अनील सिंह, दिग्विजय राव, अमित कुमार, प्रदीप कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Recent Post