AMIT LEKH

Post: भारी यातायात अवस्था के बीच मुख्यमंत्री का संविधान बचाओ पदयात्रा संपन्न

भारी यातायात अवस्था के बीच मुख्यमंत्री का संविधान बचाओ पदयात्रा संपन्न

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 26 नवम्बर 2026

भारी मशक्कत के बाद मीडिया कर्मी किसी प्रकार सभा स्थल तक जाने में कामयाब तो हो गए, लेकिन उन्हें भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया में भारी यातायात अवस्था एवं अफरा तफरी के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संविधान बचाओ तथा अराजकता हटाओ पदयात्रा संपन्न हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी जी एम सी एच जाने वाले इमरजेंसी रोड भी बंद कर दिया गया था, इससे कारण मरीजों को जी एम सी एच जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यहां तक की मीडिया कर्मियों को प्रेस कार्ड या पीआरडी द्वारा जारी प्रवेश पत्र दिखाने पर भी सभा स्थल तक नहीं जाने दिया जा रहा था। भारी मशक्कत के बाद मीडिया कर्मी किसी प्रकार सभा स्थल तक जाने में कामयाब तो हो गए, लेकिन उन्हें भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर की सभी दुकानें बंद रहे और ई-रिक्शा तथा रिक्शा भी बंद रहे और सभी रास्ते सुनसान लिख रहे थे। यहां तक की छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को भी अपने घर तक पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना कर रहा था जो जो भारी अवस्था का परिचायक रहा।

Leave a Reply

Recent Post