रिपोर्ट : वैशाली डेस्क, 26 नवम्बर 2026
राजापाकर : राजकीय बुनियादी विद्यालय नारायणपुर बुजुर्ग पूर्वी शाखा के परिसर में आयोजित हुआ समारोह
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
राजापाकर, (राजेन्द्र कुमार)। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार तथा जिला से आए कार्यक्रम अनुजसरवन करता अमित कुमार सोलंकी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड अंतर्गत कुल सौ प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के वर्ग 4 से 8 वर्ग तक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू हुआ है तथा 30 नवंबर तक संचालित होगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यालय में छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बताया गया। प्रारंभ में बच्चों को अक्षर ज्ञान, शब्द ज्ञान की पहले शुरुआती ज्ञान देनी है। ऐसे बच्चों जो पढ़ने लिखने में कमजोर है उनका ग्रुप बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देना है। वही बच्चों के पढ़ाई लिखाई रहन-सहन बोलचाल अनुशासन की पाठ भी पढ़ना है। ताकि वह विद्यालय से पढ़ लिखकर बाहर निकले तो एक सभ्य अनुशासन प्रिय छात्र की तरह समझ में व्यवहार करें सहित छात्रों के विकास की विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षक उत्पल कांत, सुरेश शाह, बृजेश मोहन, संजय कुमार ने अपने कार्य का निर्वहन किया। प्रतिभागी के रूप में सहायक शिक्षक राजेश कुमार, कुमारी संयुक्ता, रूपेश कुमार, मुस्कान कुमारी सहित विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे. व्यवस्थापक के रूप में प्रखंड लेखपाल रशीद अहमद, हुसैन खान ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

